

महिला पुलिस टीम ने गर्ल्स कॉलेज तारु आना में छात्राओं को 112 app के महत्व के बारे में जागरूक किया गया
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
डबवाली 04 फरवरी । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे महिला थाना डबवाली की महिला पुलिस टीम ने आज गर्ल्स कॉलेज तारु आना में छात्राओं को 112 एप के महत्व बारे जागरूक किया ।
महिला पुलिस टीम ने कालेज में मौजुद छात्राओं को दुर्गा शक्ति ऐप इंस्टॉल करवाई गई और इसे ऑपरेट करने बारे बताया गया। “दुर्गा शक्ति” एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी । टीम में महिला सिपाही रेनु ने मौजूद छात्राओ को बताया कि महिलाओं को डायल-112 सेवा से जोड़ा जा रहा है और सभी महिलाओं को ऐप डाउनलोड करने करने बारे अवगत करवाया । डायल -112 से जुड़ने पर जब भी कोई महिला ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी तो डायल 112 उसका बैक अप लेगी कि उक्त महिला घर सही सलामत पहुंच गई है या नहीं। उन्होने बताया कि डबवाली के सभी ऑटो व ई रिक्शा चालको का रजिस्ट्रेशन तथा वेरिफिकेशन हो गया है । इस धंधे से जुड़े अपराधिक तथा नशेड़ी प्रवृत्ति लोगों का पर्दाफाश होगा वहीं इस धंधे से जुड़े स्वत छवि के लोगों का मनोबल भी बढ़ेगा । डबवाली की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जगह-जगह जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है ।




