
पीलीभीत। पूरनपुर के महिला अस्पताल एमसीएच विंग को फरवरी माह में शुरू करने को लेकर रविवार को सप्ताह में दूसरी बार चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। यह दौरान कार्य में धीमी गति को लेकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। एमसीएच विंग शुरू होने पर गर्भवती महिलाओं का प्रसव एवं ओपीडी की सुविधा नई बिल्डिंग में शुरू की जाएगी। एससीएच के समीप 50 शैय्या युक्त एससीएच विंग है जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूरा हो गया था। अब इसको शुरू करने को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वहीं सीएमओ ने सीएचसी के महिला वार्ड का निरीक्षण कर गंदगी फैली देख सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं।





