A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

चौंकी देसूजोधा पुलिस ने 14.6 ग्राम हेरोइन सहित एक को दबोचा

IMG 20250212 WA0156

चौंकी देसूजोधा पुलिस ने 14.6 ग्राम हेरोइन सहित एक को दबोचा

लोकेशन डबवाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 12 फरवरी । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी देसू जोधा पुलिस ने देसूजोधा से एक युवक को 14.6 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान अजय सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हैबुआना के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी चौकी देसूजोधा उप.नि. विजय कुमार ने बताया कि वह स्वयं अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गांव देसूजोधा से गांव हैबुआना रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । जो 4/5 व्हीकल चेक किये होगे कि उसी दौरान एक व्यक्ति पैदल-पैदल देसूजोधा से उनकी तरफ आ रहा था । जो पुलिस की गाड़ी को देखकर एक दम वापिस मुडकर तेज कदमो से चलने लगा तो उन्होने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उस नौजवान लड़के को काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी अजय सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हिरोईन ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!