बस्ती

दिल्ली पुलिस का अधिकारी बता डरा धमका कर 9 लाख रूपए हड़पे

बस्ती मंडल

दिल्ली पुलिस का अधिकारी बता डरा धमका कर 9 लाख रूपए हड़पे

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी अजीत कुमार पाण्डेय साइबर क्राइम का शिकार हो गए। साइबर क्राइम थाना पर दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि उसके वाट्सएप् पर वीडियो काल कर एक व्यक्ति ने अपने को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। अज्ञात महिला की फोटो, वीडियो एडिट कर फेक बनाकर वीडियो, फोटो डिलीट करने के नाम पर डरा धमका कर कई बार में उससे 9 लाख 25 हजार रूपए अलग- अलग बैंक खातों में धोखाधड़ी कर जमा करा लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाना प्रभारी द्वारा विवेचना की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!