A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पूरनपुर कोतवाली में जनसुनवाई शिविर में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे पीड़ित, लगी रही भीड़

पीलीभीत। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए लोगों की सहूलियत के लिए पूरनपुर कोतवाली में जनसुनवाई शिविर लगा। इस दौरान करीब 250 शिकायतें आईं। इनमें एसपी ने 88 के करीब मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।सोमवार की सुबह कोतवाली में शिविर शुरू होने से पहले ही शिकायतकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। शिविर में पहुंचने वाले पीड़ितों के बैठने की व्यवस्था की गई। पंजीकरण, जांच, सुनवाई आदि कई काउंटर लगाए गए। कोतवाल के अलावा इंस्पेक्टर क्राइम, माधोटांडा, बीसलपुर कोतवाल, एसओजी प्रभारी ने शिविर मेंं पहुंचे शिकायतकर्ताओं के नाम-पते नोट किए।
इसके बाद एक-एक पीड़ित को अनाउंस कर बुलाकर एसपी के पास भेजा गया। उन्होंने इनकी समस्या सुनी। शिविर में दोपहर दो बजे तक पांच सौ से अधिक पीड़ित पहुंचे। कुछ मामलों में एफआईआर और कई मामलों में एसपी ने जांच के आदेश किए।
कोतवाली में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं समेत अन्य जिलों के अलावा चंडीगढ़-पंजाब तक के लोग शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!