A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले मे महाशिवरात्रि उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है

20250226 134903 छत्तीसगढ-: महाशिवरात्रि का पावन उत्सव आज पूरे देशभर में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। लोग सुबह से भगवान शिव जी के मंदिरों में पहुंचकर पूजा वंदना कर रहे हैं। छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध जालेश्वर महादेव मंदिर एवं अमरकंटक नर्मदा उद्गम मंदिर में भी आज महाशिवरात्रि का उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। भोलेनाथ के भक्तगण बड़ी संख्या में मंदिरों मे दर्शन पूजा पाठ कर रहे हैं। छत्तीसगढ मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित जालेश्वर महादेव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है। भक्तगण यहां पर भगवान आशुतोष भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाऐं पूरी करते हैं। जालेश्वर महादेव का यह मंदिर गौरेला नगर अमरकंटक मार्ग से लगभग 25 किमी• दूर स्थित है। अमरकंटक में मां नर्मदा का उद्गम स्थल भी है। भक्तगण मां नर्मदा उद्गम से जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करते हैं। हर वर्ष महाशिवरात्रि में मां नर्मदा की उद्गम स्थली पर जालेश्वर एवं अमरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तगण आते हैं एवं दर्शन पूजा पाठ कर मनोकामना पूर्ति का वरदान प्राप्त करते हैं। जालेश्वर शिवलिंग के ठीक नोचे से ही जोहिला नदी का भी उद्गम है। पुराने समय में इस स्थान को महा रूद्र मेर भी कहा जाता रहा है। स्कंद पुराण में मान्यता है कि जालेश्वर शिवलिंग पर दूध एवं शीतल जल अर्पण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!