A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

एटीएम मशीन से से पैसे ठगी करनेवाले गिरफ्तार

20250226 132000 नागपुर:- नागपुर के वाड़ी क्षेत्र में एटीएम मशीन से पैसों की ठगी करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी एटीएम मशीन में छेड़खानी कर ग्राहकों के पैसों को मशीन में फंसा देते थे, और बाद मे पैसों को निकाल लिया करते थे। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगने पर पुलिस ने उनहें ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नाम रोशन उर्फ मोंटी वर्मा एवं पलाश उर्फ गोचया राजेंद्र मेश्राम दोनों इमामबाड़ा निवासी हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी एटीएम मशीन के कैश डिसपेंसर में एल्युमीनियम की पट्टी फंसाकर जाम कर देते थे। जब ग्राहक एटीएम से पैसे निकालते तो उनका पैसा एटीएम मशीन में ही रह जाता था। जिसे बाद में यह आरोपी समय देखकर निकाल लिया करते थे।जानकारी अनुसार पुलिस के द्वारा एटीएम मशीन की जांच करने पर आरोपियों की यह करतूत सामने आ गई। सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम भी बरामद कर लिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!