भू -अर्जन से संबंधित हुई समीक्षा बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
झारखंड,
बैठक में डीसी, एसपी व अन्य पदाधिकारी
गोड्डा : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा भू-अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भू-अर्जन से संबंधित मामलों में अग्रेतर कार्रवाई करने एवं अधियाची पदाधिकारियों के द्वारा भू-अर्जन के पश्चात योजनाओं के क्रियान्वयन कराए जाने आदि कार्यों में उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में समीक्षा की गई। सभी अधियाची पदाधिकारियों के द्वारा भू-अर्जन के पश्चात योजनाओं के क्रियान्वयन कराए जाने आदि कार्यों में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निदान हेतु विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर पवन वाघ, अपर समाहर्ता, प्रेमलता मुर्मू, जिला भू -अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल सहित भू -अर्जन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।