A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोर

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत आयोजित की गयी।

 

IMG 20250306 WA0003जिला बिजनौर कि तहसील नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत आयोजित की गयी।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में भा. कि. यू. लोकशक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पहुंचे और मासिक पंचायत में विभिन्न किसानी मुद्दों पर चर्चा के बाद किसानों की प्रमुख समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराया।
मासिक पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने बताया कि सरकारों द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है। ना तो किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलता और ना ही समय से भुगतान मिलता है। सरकारों को केवल शुगर मिल मालिकों का भला करना है किसानों से कोई मतलब नहीं है। शुगर मिल मालिकों के हक में ही मूल्य वृद्धि कि जाती है और मिल मालिकों के फायदे के लिए ही गन्ने की प्रजातियां पास की जाती है। सरकारों को किसानों की उपज या किसानों के मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता। आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों के जान माल को खतरा बना रहता है। लेकिन शासन प्रशासन किसानों को कोई भी राहत देने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है।
ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति भी दयनीय बनी हुई है।
और जब किसान अपने हितों की रक्षा के लिए धरना-प्रदर्शन करता हैं तो उसे प्रशासन की लाठियों और मुकदमों का इनाम दिया जाता है।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन किसी भी किसान का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
जोरदार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तहसीलदार नजीबाबाद किसानों के बीच पंचायत में पहुंचे जिनको जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों ने किसानों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
और किसानों की मांगों का एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार महोदय नजीबाबाद को सौंपकर शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग उठायी।
तहसीलदार नजीबाबाद ने तहसील स्तर की सभी समस्याओं के शीध्र समाधान और शासन स्तर की समस्याओं से शीघ्र शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे –
1➡️ गन्ना पिराई सत्र 2024 – 2025 में गन्ने के भाव में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। ऐसे में गन्ना किसानों का भला कैसे होगा। गन्ने की फसल में लगने वाली लागत को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले को अविलंब वापिस लेकर गन्ने का भाव 500 रू /क्विंटल घोषित करें और 14 दिन के भीतर भुगतान करने का प्रावधान लागू किया जाए।
2➡️ एक टीम गठित करके जनपद बिजनौर की सभी शुगर मिलों व उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली पूर्ण रूप से बंद करायी जाए।
3➡️ जब सरकार द्वारा नलकूपों की बिजली फ्री कर दी गयी है तो उसके बाद किसानों के नलकूपों पर मीटर क्यो लगायें जा रहे हैं। नलकूपों पर लगाये जा रहे मीटरों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाए।
4➡️ प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की जांच की जाए।
5➡️ MSP पर गारंटी कानून व किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
6➡️ खेतों में खड़ी फसलों को आवारा पशुओं से सुरक्षा हेतु BSF की तर्ज पर ASF (एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स) का गठन किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी मिलेगा और फसलों की सुरक्षा भी हो जाएगी।
7➡️ किसानों को 24 घंटे फ्री निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए।
8➡️ नर-भक्षी गुलदारो से जन जीवन की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।
9➡️ 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को जीवन यापन हेतु 10000 रू मासिक पेंशन दी जाए।
10➡️ किसानों पर बैंकों के सम्पूर्ण कर्ज को माफ किया जाए।
11➡️ सभी टोल प्लाजा पर किसानों को फ्री आने जाने की सुविधा प्रदान की जाए।
12➡️ तहसीलों में किसानों के अंश निर्धारण को ठीक कराया जाए।
13➡️ गेहूं व गन्ने आदि फसलों की सिंचाई के लिए नहर व राजवाहो के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
14➡️ गन्ना वेरायटी PB 95 जोकि किसान हित में अच्छी गन्ना किस्म हैं इस वेरायटी को सरकार द्वारा अगेती प्रजाति में स्वीकृति प्रदान की जाए। आदि।
14 ➡️ जमीनों के रूके हुए दाखिल खारिज शुरू कराये जाए और जिन जमीनों के दाखिल खारिज बंधक हैं उनको भी कराया जाए। आदि

मासिक पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, मंडल प्रभारी जग्गन अली, चौ. भूपेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, डॉ. अरूण कुमार , महिला जिलाध्यक्ष मोनिका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, नरेश कुमार, सरदार जरनैल सिंह, सुखवीर सिंह, घनश्याम पांडे, दयाराम सिंह, डां. जयप्रकाश सिंह, अकरम अली, मुव्वशीर वेग, अतीक अहमद, नीटू राणा, रामबहादुर सिंह गहलौत, गजेंद्र सिंह, फुरकान अली, शहजाद अली, संजय सिंह, जितेंद्र, तेजपाल , अकरम अली, खूब सिंह, नितिन चौधरी, मा. मुनेंद्र सिंह, अतीक अहमद, नसीम अहमद, अमर सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर*

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!