A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसमराजनीतिराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला स्थित बंशीधर नगर

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला स्थितFB IMG 1742387818034

श्री बंशीधर नगर पहुंचे. अनुमंडल कार्यालय स्थित हैलिपैड पर मुख्यमंत्री को पहुंचने पर पलामू के आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी वाईएस रमेश,FB IMG 1742390399707

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय आदि ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.साथ ही मुख्यमंत्री को स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ आनर किया गया.FB IMG 1742387786489 1

राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के उदघाटन के पूर्व मुख्यमंत्री सीधे श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे.मुख्यमंत्री श्री बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की.मुख्यमंत्री ने श्रीराधावंशीधरजी युगल सरकार की विधिवत चरण दर्शन पूजन किया.मंदिर में दो दिवसीय विशेष पूजन औरFB IMG 1742390407423

अनुष्ठान के लिये काशी व देश के विभिन्न स्थानों से पधारे विद्वान आचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया.विशेष पूजन और अनुष्ठान के आचार्य श्रीकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देवFB IMG 1742387709652

, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, राजपरिवार के सदस्य पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव उर्फ राजा बच्चा का पट्टाभिषेक कर बहुमान किया.इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन के मंदिर पहुंचने पर विधायक-सह-मंदिर के ट्रस्टी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने उनका स्वागत किया.दर्शन पूजन के बाद श्री देव ने मुख्यमंत्री कोFB IMG 1742387818034

श्री बंशीधर जी की तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया.मौके पर पलामू आईजी सुनील भाष्कर, डीआइजी वाईएस रमेश, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा,FB IMG 1742387697376

गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, आचार्य श्रीकांत मिश्र, सत्यनारायण मिश्र, मंदिर ट्रस्ट के राजेश प्रताप देव, राजपाल प्रताप देव, युवराज प्रताप देव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!