A2Z सभी खबर सभी जिले की

हेमा मालिनी के जगन्नाथ मंदिर में अंदर जाने पर विवाद हो गया।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250319 WA01591

  1. IMG 20250125 WA0201 11

 

IMG 20250211 WA0189 37

एक्ट्रेस और मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ सोमवार को धार्मिक भावनाएं आहत करने पर शिकायत दर्ज हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस पुरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर से वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एक्ट्रेस का मंदिर में प्रवेश अवैध है। हेमा मालिनी के खिलाफ पुरी के स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने शिकायत दर्ज करवाई है। सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में हुई शिकायत में आरोप हैं कि हेमा मालिनी ने धार्मिक नियमों का उल्लंघन किया है। संगठन ने आरोप लगाए हैं कि हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था और उनकी शादी भी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई है, ऐसे में उनके मंदिर में प्रवेश करने से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Back to top button
error: Content is protected !!