

🚨 ब्रेकिंग न्यूज: बेहट कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश चार्ज से रिलीव 🚨
✅ सहारनपुर | बेहट
बेहट कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा उनके पद से रिलीव कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, उनका ट्रांसफर पहले ही लखनऊ हो चुका था, जिसके चलते आज उन्हें चार्ज से मुक्त किया गया।
पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था ट्रांसफर
सूत्रों के मुताबिक, सत्येंद्र प्रकाश का ट्रांसफर आदेश कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज उन्हें आधिकारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया।
नए प्रभारी की तैनाती जल्द
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बेहट कोतवाली के नए प्रभारी कौन होंगे। पुलिस प्रशासन जल्द ही नए प्रभारी की नियुक्ति करेगा।
📌 (रिपोर्ट: एलिक सिंह, संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)
📞 संपर्क: 8217554083
📌 जिला प्रभारी (BJAC), भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद्
URL Copied
2,505 Less than a minute








