
मैनपुरी की किशनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि आरोपी शिवम यादव ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद 2 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा।
कुसमरा की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि जब उसके परिवार वालों ने उसकी शादी तय की तो आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखाकर शादी तुडवा दी। पीड़िता के पिता ने जब आरोपी से शादी के लिए कहां तो उसने साफ मना कर दिया।
किशनी थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी के अनुसार आरोपी शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी हीरापुर का रहने वाला है। फिलहाल यादव नगर कुसमरा में रहता है। वह विजेंद्र पाल सिंह का पुत्र है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जल्द ही उसे पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
[yop_poll id="10"]




