A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी में फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़: 6 आरोपी गिरफ्तार 4 बंदूके 5 फर्जी लाइसेंस बरामद

जिला संवाददाता हरिओम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मैनपुरी के किशनी थाना पुलिस और सर्विस लाइन टीम ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़ किया  है। इसमें 4 फर्जी शस्त्र धारक और फर्जी लाइसेंस बनाने वाले शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास के अनुसार शिवपाल सत्य प्रकाश संजीव कुमार एवं अन्य संजीव से फर्जी लाइसेंस पर लिए गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए। यह सभी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। जांच में फर्जी लाइसेंस बनाने वाले दो और आरोपी पकड़े गए। इनमें जबर सिंह पुत्र गोदालाल और सुनील पुत्र बाबूराम शामिल है। दोनों थाना कोतवाली मैनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने और 1हाफ डबल बैरल 12 बोर बंदूक 2 सिंगल बैरल 12 बोर बंदूक 1 हाफ सिंगल बैरल 12 बंदूके बरामद की हैं। इसके अलावा पांच फर्जीशस्त्र लाइसेंस और दो फर्जी जिला मजिस्ट्रेट की स्टांप मोहर भी  बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!