A2Z सभी खबर सभी जिले कीझाबुआ

श्री लक्ष्मी नारायण भगवान प्राण प्रतिष्ठा एवं नवीन मंदिर उद्यापन महोत्सव के लिए चढ़ावा बोली आयोजन जिसमें मूर्ति स्थापना , शिखर एवं श्रृंगार को लेकर कुल 60 चढ़ावा बोलिया लगाई गई।

अमित पाटीदार / सारंगी

अति प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण भगवान प्राण प्रतिष्ठा एवं नवीन मंदिर उद्यापन महोत्सव जो की 30 अप्रैल से 4 मई 2025 तक प्रस्तावित है इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु पाटीदार समाज सारंगी द्वारा चढ़ावा बोली लगाने का आयोजन रखा गया जिसमें नगर के भक्तों द्वारा बोली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया

WhatsApp Image 2025 03 22 at 5.48.08 PM

सर्व प्रथम श्री लक्ष्मीनारायण प्राचीन मूर्ति को विराजित करने के लिए जाजम दरी की बोली बोली गई जिसमे श्री जगदीश की कालूराम जी कुड़ी वाले के द्वारा 85500 रूपये लगाकर ली गई ,श्री लक्ष्मी नारायण दरबार स्थापना मुख्य मूर्ति की बोली श्री गोपाल जी कोदर लाल जी पटेल द्वारा 301333 रुपए लगाकर ली गई , प्रधान कलश शिखर स्थापना की बोली श्री गिरधारी लाल जी कंडक्टर द्वारा 121121, कीर्ति स्तंभ ध्वज दंड एवं ध्वज स्थापना की बोली श्रीमती आनंदीबाई बाबूलाल जी पटेल द्वारा 101111 रुपए में ली गई, श्री लक्ष्मी नारायण जी की प्राचीन मूर्ति स्थापना की बोली श्री नंदलाल जी मांगीलाल जी गाड़ीघट्टा वाले द्वारा 111111रु में ली गई कुल 60 चढ़ावा बोलीयां, बोली गई ।

mandir

प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुंडीय यज्ञ दिनांक 30 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 तक पांच दिवसीय रहेगा। इस बोली कार्यक्रम में भगवान के भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया नवीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने सभी भक्तों से निवेदन किया है इस भव्य आयोजन में पधार कर धर्म लाभ लेवे साथ ही बोली लगाने वाले सभी भक्तों का आभार प्रकट किया।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!