
वंदे भारत न्यूज सुसनेर। एक तरफ देश ओर प्रदेश में भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है किंतु भाजपा के पार्षद अपनी की पार्टी की महिला पदाधिकारियों का कितना सम्मान करते है इसका एक जीता जागता उदाहरण शनिवार को सामने आया जब नगर परिषद नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 09 के भाजपा पार्षद ने अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी जिला मंत्री से अमर्यादित भाषा का उपयोग किया मामला भाजपा जिला महामंत्री अर्चना जोशी द्वारा आगर में होने जाने वाले होली मिलन समारोह की सूचना देना का है जिसके निर्मित पार्टी द्वारा अर्चना जोशी को नलखेड़ा मंडल का प्रभारी बनाया गया था जिसके तहत कार्यक्रम की सूचना करने के लिए जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी ऐसी ही सूचना नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद गोवधन वेदियां को भी दी गई लेकिन वेदियां द्वारा देर रात्रि 10:30 बजे रिटर्न जोशी को कॉल लगाया जिसके बाद दोनों के बीच खूब कहा सुनी हुई जिसके बाद जिला मंत्री अर्चना जोशी द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी रात्रि में ही नलखेड़ा मंडल अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष को भी दी गई लेकिन सुबह मामले के तुल पकड़ने के बाद भाजपा जिला मंत्री अर्चना जोशी ने सुसनेर थाने पहुंच गई और खुद पर नलखेड़ा पार्षद द्वारा अभद्र भाषा, अपशब्द का आरोप लगाते हुवे जान से मारने का शिकायती आवेदन भी थाने पर दिया लेकिन आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर जोशी द्वारा धरने पर बैठने की बात सामने आने लगी जिसके बाद शुक्रवार की रात्रि को भाजपा जिला मंत्री की शिकायत पर सुसनेर थाने पर धारा 506 के तहत नलखेड़ा वार्ड 09 के भाजपा पार्षद गोवधन वेदियां पर मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष भी दिनांक 12/01/2023 को उक्त पार्षद के विरुद्ध नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनखेड़ी निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज है।
इनका कहना है
मेरे पास हमारी पार्टी की जिला मंत्री अर्चना जोशी का फोन कार्यक्रम की सूचना देने के लिए आया था मेरे द्वारा उनसे किसी भी प्रकार के अशब्द, अभद्र भाषा का उपयोग नहीं किया गया है हमारी पार्टी में महिलाओं का सम्मान किया जाता है।
नगर परिषद नलखेड़ा भाजपा पार्षद वार्ड क्रमांक 09
गोवधन वेदियां
वंदे भारत न्यूज संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,
7415389901




