A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

परिचय सम्मेलन विवाह योग्य युवक युवतियों को एक मंच पर लाने का माध्यम है – लारिया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला सागर द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने आयोजन स्थल चित्रांश मंगल भवन एवं मैरिज गार्डन, संजय ड्राईव, सागर पहुंच कर सहभागिता दर्ज की.इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि परिचय सम्मेलन समाज में विवाह योग्य युवक- युवतियों को एक मंच पर लाने का सशक्त माध्यम है. जहाँ वे एक-दूसरे से मिल सकते हैं और संभावित जीवन साथी ढूंढ सकते हैं.उन्होंने इस अनुकरणीय आयोजन के लिए समिति सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त कर आयोजन की सफलता की कामना की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एड.शैलेंद्र श्रीवास्तव,पार्षद विवेक सक्सेना,मोहन लाल खरे,गणेश श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के स्वजातीय बंधुवर बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।IMG 20250321 WA0069 1

Back to top button
error: Content is protected !!