A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

मारपीट व छेड़छाड़ के दो आरोपित को भेजा जेल

IMG 20250328 WA0262
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपित

साहिबगंज। राधानगर पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ के दो आरोपित संजय सोरेन तथा होपना सोरेन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के गुरुचरणपुर निवासी मिनाकी हेम्ब्रोम पति-रामेश्वर मरांडी ने राधानगर थाना में गांव के ही संजय सोरेन तथा होपना सोरेन के खिलाफ मारपीट कर छेड़खानी करने की शिकायत दर्ज करायी थी।इधर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या-106/25 धारा-126(2)/115(2)/117(2)/109(1)/74/303(2)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।वही पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!