A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

सीकर जिला कारागार के पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित किया जाए कमूल एनजीओ सीकर 

कमूल एनजीओ सीकर

वंदे भारत लाईव टीवी संवाददाता सीकर श्रवण कुमार फगेड़िया

कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट, सीकर द्वारा संचालित कमूल एनजीओ ने जिला एवं जेल प्रशासन से शिवसिंहपुरा जिला कारागार में बन रहे पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है । जिला कारागार में बंदियों को रोजगार देने के लिए पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है । इस पंप की स्थापना जेल परिसर के सामने बड़े बड़े पेड़ों को काटकर की जा रही है । जिसका पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं ।

IMG 20240925 WA0012

कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया ने बताया कि सालों पहले जेल परिसर में खाली जगह थी लेकिन वर्तमान समय में यहाँ पर बड़े बड़े छाया वाले फलदार पेड़ लगे हुए हैं जो पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते वायू प्रदूषण के लिए नितांत आवश्यक है । आगामी दो महीनों तक भयंकर गर्मी का मौसम रहेगा जिससे ये पेड़ अन्यत्र भी स्थापित नहीं हो सकते इसलिए इन हरे भरे पेड़ों को बचाते हुए पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित किया जाए । इस संबंध में संस्थान सचिव सुमन नेहरा, जितेंद्र दायमा, रामसिंह तेतरवाल, विकास फगेड़िया, शिवकरण आदि पर्यावरण प्रेमियों ने अपना विरोध जताया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!