A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Akhilesh Yadav की गौ माता की टिप्पणी पर वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, किया पुतला दहन

Akhilesh Yadav की गौ माता की टिप्पणी पर वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, किया पुतला दहन

Akhilesh Yadav की गौ माता की टिप्पणी पर वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, किया पुतला दहन

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गौ माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोध स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने चितईपुर चौराहे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का बयान

 

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने गौ माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो हिंदू आस्था का अपमान है। उन्होंने कहा, “हम गौ माता की सेवा करते हैं, उन्हें चारा-पानी देते हैं और योगी सरकार हर गांव में गौशाला चला रही है अखिलेश यादव पर सत्ता लोभ का आरोप

 

हंसराज विश्वकर्मा ने आगे कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर होने के कारण बौखलाए हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया में रहे हैं, उन्हें यहां की संस्कृति की समझ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। है मामला?

 

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गौ माता पर कथित आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और प्रदर्शन किया।

 

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश सिंह गुड्डू प्रधान, जितेंद्र केसरी, रवि शंकर राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।a74c7767e9850cd7f23dc1e0f887d710591918109ddb5902598c633ddedb8486.0

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!