
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी नागपुर के नागरिकों को सस्ती सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी शहर की परिवहन व्यवस्था को बदलकर पूरी तरह से आधुनिक रूप देने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने नागपुर शहर के अंदर 18 मीटर लंबी आर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बस चलाये जाने का निर्णय किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की इस योजना को हकीकत में बदलने के लिए नागपुर महानगर पालिका ने काम भी शुरं कर दिया है। इसके लिए बस डिपो का काम भी शुरू कर दिया गया है। ज्ञात। हो कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने वर्ष 2023 मे शहर मे इलेक्ट्रिक केबल बस चलाने को लेकर ऐलान किया था।केंद्रीय मंत्री जी के इस योजना को पूरा करने के लिए नागपुर महानगर पालिका पूरी तरह अपने काम में जुट गई है। शुरूआती तौर पर नागपुर महानगर पालिका ने पारडी से हिंगना के बीच पहली इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी कर ली है। 18 मीटर लंबी आर्टिकुलेटेड इलेक्ट्रिक बस नागपुर के पारडी से हिंगना के बीच चलाने का मनपा ने फैसला किया है। बस में लगभग 57 यात्रियों के बैठने की क्षमता रहेगी बस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी। मनपा के अनुसार शहर के 25 सड़क पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी इसके लिए प्रति दस किलोमीटर पर बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जायेगा। यह बस सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलेंगी।




