A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कलीनगर में खेतों में आग लगने से कई किसानों की गेहूं की फसल जली, सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग।

पीलीभीत। कलीनगर में दोपहर अचानक लगी आग से किसानों का 15 एकड़ गेहूं जलकर खाक हो गया। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। हवा चलने से अब आग की घटनाएं किसानों को परेशान करने लगी है। कलीनगर क्षेत्र में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से खेतों में खड़ा किसानों का गेहूं जल गया। जानकारी लगने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग पर काबू पाया है। इसके बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। गेहूं की फसल जलने से वार्ड 2 के सभासद सुखदेव बेहोश हो गए और उपचार के बाद उन्हें होश आया। तहसील पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन ना होने से आग की घटनाओं पर काबू करने में लोगों को पसीने छूट रहे हैं। कलीनगर के दक्षिण दिशा में स्थित महादेश्वर मंदिर के पास स्थित गेहूं के खेतों में आग लग गई। यह देख किसानों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से गुरनाम सिंह, लखविंदर सिंह, सुखदेव पासवान, रामदास पासवान, मुकेश यादव, जयदेव किसानों का लगभग 15 एकड़ गेहूं जलकर खाक हो गया। इस दौरान किसान आग बुझाने में जुटे रहे। जानकारी लगने के बाद तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग से नष्ट हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!