A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउन्नाव

वक्फ बोर्ड विधेयक के बीच उन्नाव में सुरक्षा कड़ी, मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात, शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज–

IMG 20250405 002155अविरल सविता जिला रिपोर्टर….

शुक्लागंज उन्नाव | उन्नाव में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। वक्फ बोर्ड से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को लेकर संभावित विरोध को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। नई बस्ती, सदर कोतवाली क्षेत्र और शुक्लागंज समेत कई इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रही। नमाज के समय ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। बता दे कि एसपी सिद्धार्थ दीपक भूकर ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अफवाहों और भड़काऊ गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा गया। सामाजिक संगठनों और धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा गया। जिला प्रशासन के अनुसार सभी समुदायों ने सहयोग किया और नमाज शांतिपूर्ण रही। पुलिस ने बताया कि आगे भी वक्फ बोर्ड से जुड़े मसले पर सतर्कता जारी रहेगी। अफवाहों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!