*पश्चिम बंगाल की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं को सौंपा ज्ञापन*
*पश्चिम बंगाल की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं को सौंपा ज्ञापन*
प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ
पश्चिम बंगाल की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर हो रहे सुनियोजित हमलों, हत्याओं और अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी सक्रिय हो गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बंगाल की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए मांग की गई कि राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, जिससे हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। शुक्ला ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस गंभीर स्थिति पर शीघ्र और प्रभावी कदम नहीं उठाती, तो राष्ट्रीय युवा वाहिनी राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगी।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ममता सरकार की निष्क्रियता के कारण हिंदू समाज असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। संगठन ने संकल्प लिया है कि जब तक पीड़ितों को न्याय और राज्य में शांति स्थापित नहीं हो जाती, संघर्ष जारी रहेगा।
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar
somalwada nagpur -440015




