?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

साढ़े 8 करोड लॉगत से बनकर तैयार हो रही सिविल अस्पताल की नई भव्य बिल्ड़िंग

‼️@#बड़ी सौगात‼️ --------- 🌅 #साढ़े 8 करोड लॉगत से बनकर तैयार हो रही सिविल #अस्पताल की नई भव्य बिल्ड़िंग #दो माह में पूरा हो जाएगा सारा काम, दो मंजिले भवन #में लिफ्ट भी लगेगी, #पूर्व मंत्री दत्तीगांव के अथक #प्रयासो से मिली थी यह बड़ी सौगात, --------------- यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सिविल अस्पताल में उन्नयन होने के बाद सिविल अस्पताल के लिए यहां करीब साढ़े 8 करोड़ से अधिक लागत से नया अस्पताल भवन बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा। अस्पताल भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां 50 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात मिलेगी। यहां वर्षों से खंडहर पड़े सरकारी अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर उसी जगह नया भवन बनाया है। #नए भवन में लिफ्ट आदि #की मिलेगो सुविधा, राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 65 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृत किए थे। उक्त भवन का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास व अधोसंरचना विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। 50 बिस्तरीय इस सिविल अस्पताल भवन में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यह भवन तीन हिस्से में अलग अलग दो मंजिला बनाया गया है। भु-तल पर 1414.12 वर्ग मीटर व 15216 वर्ग फुट में, प्रथम तल पर 983.11 वर्ग मीटर और 10578 वर्ग फुट में यह भवन तैयार हो रहा है। जिसे मिलाकर कुल क्षेत्रफल 2397.23 वर्ग मीटर व 25794 वर्ग फुट में इसका निर्माण चल रहा है। नए भवन में रेप, फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे। साथ ही ऑपरेशन के लिए दो थिएटर बनाए गए। इस भवन में 6 अलग अलग वार्ड भी बनाए गए है। मरीजों व स्टाफ सदस्यों की सुविधा के लिए इसमें अत्याधुनिक लिफ्ट सिस्टम भी लगाया जाएगा। पूरा भवन मॉडर्न व सर्व सुविधा से युक्त रहेगा। 50 #बेड की मिलेगी सुविधा, स्टाफ की होगी पूर्ति, पूरा भवन बनकर तैयार हो चुका है। सिर्फ बिजली फिटिंग व फिनिशिंग का कार्य बाकी है। बचे हुए कार्य को दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोकार्पण होते ही स्टाफ की पूर्ति होने के बाद यहां 50 बिस्तरीय अस्पताल की सुविधा मिलने लगेगी। दो साल पहले सिविल में उन्नयन के पश्चात सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। अभी तक यहां सिटी स्कैन मशीन, डायलिसिस मशीन, आक्सीजन प्लांट, डिजिटल एक्स-रे व मॉडर्न ब्लड जांच की सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल में उन्नयन की सौगात मिली थी और इस सिविल अस्पताल भवन का भूमि पूजन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने 29 मई 2022 को किया था। इसके बाद से भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। भवन में अस्पताल शुरु होने से पहले स्वास्थ्य विभाग प्रयाप्त स्टाफ व विशेषज्ञ डॉक्टरो की नियुक्ति भी करे

FB IMG 1745535471885

Back to top button
error: Content is protected !!