उत्तर प्रदेशबस्ती

नीलगाय की हत्या के मामले में मां-बेटे गिरफ्तार

✍️अजीत मिश्रा✍️

बस्ती उत्तर प्रदेश

नीलगाय की हत्या के मामले में मां-बेटे गिरफ्तार

बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पढ़नी के पास नीलगाय की हत्या करने की सूचना पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने नीलगाय की हत्या करते हुए मां-बेटे को दबोच लिया। जबकि कुछ लोग मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी सूचना पर एएसपी ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। हिंदूवादी नेता अखिलेश सिंह ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना शनिवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। लोगों के मुताबिक पढ़नी गांव के किनारे रवई नदी में कुछ युवक नहाने गए थे। युवकों ने कुछ लोगों को नीलगाय काटते देखा और फोन करके लोगों को बुला लिया। इस दौरान कुछ लोग मौके से भाग गए। युवकों ने महिला और एक युवक को पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र असगर अली व उसकी मां अतुल निशा निवासी भैंसा चौबे थाना हरैया के रूप में हुई। सूचना पाकर वन विभाग और पशु चिकित्सा अधिकारी गौर डॉ. रमेश यादव भी पहुंच गए। पशुचिकित्सा अधिकारी की देखरेख में जानवर का पीएम और दफन हुआ। इस बाबत एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि विचित्र मणि पाण्डेय की तहरीर पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!