A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बांदा और चित्रकूट में बिजली संकट 

बांदा और चित्रकूट में बिजली संकट 

बांदा और चित्रकूट में बिजली संकट

 

चित्रकूट, जिले में भीषण गर्मी के दौरान ट्रिपिंग और फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। रात में कई बार बिजली गुल होने से लोगों की गर्मी में हालत खराब हो गई है। लोग रात में चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे है। गर्मी के साथ ही तापमान बढ़ने से ओवरलोड के कारण विद्युत उपकरण भी जवाब देने लगे है। लगभग हर घंटे ट्रिपिंग-फाल्ट की शिकायतें आ रही है।

 

दो दिन पहले तेज आंधी के दौरान हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन अब एक बार फिर से तेजी से तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब हो रही है। लू के थपेड़े चलने से दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे है। देखा जाए तो दोपहर में आसमान से आग जैसी बरस रही है।

 

इधर भीषण गर्मी में बिजली की खपत कई गुना बढ़ी है। जिसके चलते उपकरण ओवरलोड चल रहे है। ट्रांसफार्मर लोढ़ बढ़ने व तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से हीट होने लगे है। फलस्वरुप बिजली विभाग निगरानी भी लगातार कर रहा है। बताते हैं कि विद्युत उपकरणों की मरम्मत भी पिछले एक वर्ष से टेंडर के अभाव में नहीं हो पाई है। हैंडिल, ट्रिपिंग क्वायल, मेंटीनेंस क्वायल आदि उपकरणों में दिक्कतें आ रही है। फलस्वरुप अब यह उपकरण जवाब देने लगे है। पिछले करीब एक सप्ताह से ट्रिपिंग और फाल्ट बढ़े है। लगभग हर घंटे बिजली लाइनें ट्रिप कर रही है। मंगलवार की रात कई बार मुख्यालय कर्वी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जिससे लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पाई। बुधवार को भी पूरे दिन यही हाल रहा। कई बार ट्रिपिंग और फाल्ट की वजह से बिजली आधे-आधे घंटे तक लगातार गुल रहती रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Back to top button
error: Content is protected !!