A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनराजस्थान

डीडवाना जिला मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में किया गया ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास

रात्रि में 8.15 बजे से 8.35 बजे तक बंद रही क्षेत्र की लाइट

IMG 20250531 WA0006 2 IMG 20250531 WA0014 डीडवाना-कुचामन जिले के  जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘हवाई हमले की स्थिति’ से निपटने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास डीडवाना जिला मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में शनिवार को रात्रि 8.15 बजे से 8.35 बजे तक किया गया।

ब्लैकआउट के पूर्वाभ्यास के दौरान शहरी क्षेत्र में निर्धारित समय में सायरन या हूटर बजते ही पूर्वाभ्यास की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नागरिकों द्वारा अपने घरों, दुकानों, होटलों, भवनों, वाहनों, स्ट्रीट लाइट,कार्यालय परिसर की सभी लाइटें बंद की गई।

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी संबंधित व्यवस्थाओं की सघन मॉनिटरिंग की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!