
सूचना – सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में एक अज्ञात युवक को गंभीर हालत में शुक्रवार की रात भर्ती कराया गया है। यह मरीज औरैयासूचना – सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में एक अज्ञात युवक को गंभीर हालत में शुक्रवार की रात भर्ती कराया गया है। यह मरीज औरैया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट केस) के चलते रेफर किया गया था।
मरीज को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल विश्वविद्यालय की ट्रॉमा टीम उसकी चिकित्सा में लगातार जुटी हुई है।
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डिप्टी एमएस डॉ. विश्वदीपक ने बताया कि आज शनिवार तक मरीज की पहचान नहीं हो सकी है। यदि किसी व्यक्ति को इस युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, से संपर्क करें। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट केस) के चलते रेफर किया गया था।
मरीज को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल विश्वविद्यालय की ट्रॉमा टीम उसकी चिकित्सा में लगातार जुटी हुई है।
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डिप्टी एमएस डॉ. विश्वदीपक ने बताया कि आज शनिवार तक मरीज की पहचान नहीं हो सकी है। यदि किसी व्यक्ति को इस युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, से संपर्क करें।







