Sant Kabir Nagar News: रेल लाइन निर्माण की बढ़ी रफ्तार बांसी और खेसरहा स्टेशन बनना शुरू
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बांसी और खेसरहा में स्टेशन बनाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में रेल लाइन बिछाने और खेसरहा स्टेशन निर्माण स्थल पर तेजी से मिट्टी पटाई का काम चल रहा है।
रेल लाइन निर्माण की बढ़ी रफ्तार बांसी और खेसरहा स्टेशन बनना शुरू
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बांसी और खेसरहा में स्टेशन बनाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में रेल लाइन बिछाने और खेसरहा स्टेशन निर्माण स्थल पर तेजी से मिट्टी पटाई का काम चल रहा है।
वहीं बतसा और भलुहा गांव के पास रेल लाइन बिछाने के लिए गिट्टी व पटरी बिछाने के लिए क्राॅस बोल्डर भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेल लाइन निर्माण कार्य में तेजी देख स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष है।
खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने के कार्य को अक्तूबर 2018 में मंजूरी मिली थी।