A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

राव राजा कल्याण सिंह बहादुर के 139वीं जयंती पर राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलाक्य राज्य लक्ष्मी देवी ट्रस्ट एवं सर्व समाज ने किया भव्य आयोजन

सामाजिक, शिक्षा, पर्यावरण सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार स्वरूप राशि व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

 

सीकर. दानवीर, प्रतापी, सीकर के लोक कल्याणकारी राव राजा कल्याण सिंह जी बहादुर की139वीं जयंती पर शुक्रवार को जैन स्कूल सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राव राजा कल्याण सिंह बहादुर के द्वारा सीकर के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, शिक्षा, पर्यावरण सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ थे। अतिथि के रूप में धोद विधायक गोरधन वर्मा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, अर्चना शर्मा, निवर्तमान सभापति जीवण खां, एएसपी गजेंंद्र सिंह जोधा थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने राव राजा कल्याण सिंह जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके की। ट्रस्ट मंत्री पवन मोदी, समाज सेवी सुरेश अग्रवाल व संयोजक चितरंजन सिंह राठौड़ ने पदाधिकारियों के साथ अतिथियों का स्वागत माल्र्यार्पण, साफा व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सीकर के राजा रहे कल्याण सिंह बहादुर ऐसे शासक रहे जिन्होंंने अपने नाम के साथ-साथ जनता के कल्याण के कार्य किए थे। कहा कि कितने ही शासक जनप्रतिनिधि के रूप में आए और कितने ही चले गए। लेकिन याद उन्हें ही किया जाता है जिन्होंने समय के साथ जनता के कल्याण के कार्य किए हो जिससे वे इतिहास बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि सीकर के चप्पे-चप्पे पर कल्याण सिंहजी द्वारा किए गए कार्यों की स्मृतियां आज भी ताजा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राज्य के गठन में जिले बनाने में सीकर को जिला बनाने के लिए भी कल्याण सिंह ने भरपूर सहयोग किया। जिले के लिए कार्यालय, जगह सभी के लिए अपने खजाने खोल दिए थे। उन्होंने भारत-पाक के युद्ध के समय भी क्विंटलों चांदी सहयोग के लिए सरकार को भेंट कर दी थी।

अध्यक्षता कर रहे जयपुर ग्रामीण से सांसद राव राजेंद्र सिंह ने अतिथियों के लिए स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह जी की जयंती सर्व समाज के सहयोग से मनाई जाती है। राव राजा कल्याण की जयंती मनाना परोपकार व परमार्थ के मार्ग पर चलने की राह दिखाने वाला है। धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह जी का जैसा नाम है वैसे ही उनके द्वारा किए गए काम हैं। वे जनता के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कहा कि पीड़ित की मदद करना ही कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि होगी।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि सीकर के शासक रहे कल्याण सिंह ने सीकर को बहुत कुछ दिया है। कहा कि सीकर की जनता को उस काम को आगे बढ़ाना है जो काम कल्याण सिंह ने अपने जीवन काल में प्रारंभ किए थे। अर्चना शर्मा ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह जी दानवीर, शुरवीर व धार्मिक प्रवृति के थे। उनके नाम के उच्चारण से ही कल्याण हो जाता है। कहा कि कल्याण सिंहजी उस समय भी भ्रूण हत्या के खिलाफ थे। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया, मंदिरों की स्थापना की।

नगर परिषद के निवर्तमान सभापति जीवण खां ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने सीकर में कई संस्थाएं, कार्यालय, भवन बनवाएं लेकिन कभी अपना नाम उस पर नहीं लिखवाया। वे हमेशा शिक्षा, चिकित्सा, सेवा के क्षेत्र में नवाचार करते रहते थे। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

ट्रस्ट के मंत्री पवन मोदी ने ट्रस्ट के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ट्रस्ट राव राजा कल्याण सिंह जी बहादुर द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यों को आज भी जारी रखा है। कहा कि ट्रस्ट द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन, विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप एवं कमजोर तबके के बीमार को भी इलाज के लिए सहायता की जाती है। कहा कि राव राजा कल्याण सिंह जी हमेशा सीकर की जनता की भलाई व सीकर के विकास के बारे में सोचते और कार्य करते थे। वे परोपकारी शासक थे।

कार्यक्रम के संयोजक चितरंजन सिंह राठौड़ ने अतिथियों व सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह शेखावत व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बलवंत सिंह चिराणा ने किया।

इनको मिला पुरस्कार और हुआ सम्मान

कार्यक्रम में सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का महाराज शेखाजी अलंकरण डॉ. वीके जैन को प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार राव राजा कल्याण सिंह रत्न 51 हजार का मुकेश आनंद व तृतीय पुरस्कार राजकुमार हरदयाल सिंह रत्न 51 हजार रुपए का दीप सिंह शेखावत को प्रदान किया गया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!