
पिपरवार के न्यु बिजैन मे हुई विस्थापित ग्रामीणों की बैठक मे कई समस्याओं पर हुई चर्चा।।
महिलाओं के बीच किया गया सिलाई मशीन का वितरण
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के पुर्नवास केंद्र न्यू बिजैन में बुधवार को स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता सीमा देवी एवं संचालन सोनी देवी ने किया। बैठक में गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।साथ ही सीसीएल प्रबंधन के द्वारा अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग की गई।बैठक मे मंदिर स्थानांतरण में अधूरे पड़े कार्यो को जल्द पूरा करने की मांग की गई।बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम बिजैन से विस्थापित हुए ग्रामीणों को सीसीएल प्रबंधन के द्वारा न्यु बिजैन मे पुर्नवासित कराया गया,लेकिन इस पुर्नवास केंद्र में कई मूलभूत सुविधा से लोग अभी भी वंचित है। इसके लिए सीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया जा चुका है।यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।बैठक में सभी ग्रामीणों को एकजुट रहने की अपील की गई।इधर बैठक के दौरान महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया।बताया गया कि स्थानीय सीसीएल पिपरवार एरिया प्रबंधन के द्वारा सीएसआर योजना के तहत उपलब्ध कराए गए सिलाई मशीन का वितरण किया गया।ग्रामीणों ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार से जोड़ने को लेकर सिलाई मशीन का वितरण किया जाना काफी सराहनीय कदम है।बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी रंथु गंझु,राहुल कुमार राम,बाबूलाल राम,पच्चु गंझु,प्रमिला देवी, आशा देवी,बुटो देवी,अंजली देवी,अजीत राम,नकुल गंझु, राजू मुंडा,दीपक राम,बीपत राम,पिंटू राम सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।






