Technologyअन्य खबरेलाइफस्टाइल

विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर गुरु पूर्णिमा पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए

रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार
गुरु पूर्णिमा पर रोहट स्कूल में गुरुओं का सम्मान, विद्यार्थियों को लक्ष्य साधने की सीख और नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत 🌱
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहट में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMG 20250710 WA0009कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती कृपा रानी शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य श्रीमती रसली भाटी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु का सम्मान करने और अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रवेश उत्सव प्रभारी मोहम्मद उमर शेख, मीरा गुणपाल, हनुमान राम सुथार और नीना शर्मा ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन नीना शर्मा ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता नीतू राव, मोहम्मद उमर शेख, तरुण कुमारी, मालीराम चौधरी, हेमलता, आनंदीलाल टेलर, गंगाराम चौधरी और नीलम व्यास सहित कई शिक्षकों ने सहयोग किया।
अंत में सभी विद्यार्थियों ने गुरुओं के सम्मान में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!