
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शपथ दिलाई, हुआ वृक्षारोपण
फरीदपुर (बरेली)। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत की उप निदेशक पुष्पा सिंह के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज में पौधारोपण किया गया।
![]()
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋषि सिंह, प्रधानाचार्य डॉ रणविजय सिंह यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा पौधा रोपड़ किया गया जिसके तहत पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋषि सिंह ने इस अवसर पर सभी को पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिये प्रेरित करते हुए व वृक्षारोपण के विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” अंतर्गत निरन्तर वृक्षारोपण करने व उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया। समाजसेवी भूपेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को वृक्षारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप निदेशक पुष्पा सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान विजेता को पुरस्कार दिया एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए सभी को शपथ दिलाई गई।