A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

तेज़ रफ़्तार ओमनी सड़क किनारे पलटी बाल बाल बचा चालक

तेज़ रफ़्तार ओमनी सड़क किनारे पलटी बाल बाल बचा चालक

 

दुमका हंसडीहा मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खसिया गांव के समीप स्थित जोरिया पुल के पास सड़क दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। बीते दो दिनों में इसी स्थान पर दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में चालक को हल्की फुल्की चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के शाम करीब 5:15 बजे तेज़ रफ्तार ओमनी वाहन (संख्या जे एच 10 ए ई 6192) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ओमनी नोनीहाट की ओर से हंसडीहा की ओर जा रही थी। वाहन में सिर्फ चालक सवार था। जिसे मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक की पहचान अजय सिंह के रूप में की गई है। जो हंसडीहा में किराए के मकान में रहता हैं। और आसपास के हाट-बाज़ारों में आयुर्वेदिक दवाएं बेचते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ओमनी अत्यधिक गति में थी और चालक शराब के नशे में धुत्त था। चंद्रदीप गांव पार करने के बाद ही चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन सड़क किनारे बने मेटल गार्ड रेल से जा टकराई और उसे तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। सौभाग्य से कोई अन्य वाहन या राहगीर चपेट में नहीं आया। गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले, गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे इसी स्थान पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक को एक तेज़ रफ़्तार हाइवा ने टक्कर मार दी थी। और मौके से फरार हो गया था। इस दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। दो दिन में दो घटनाओं ने स्थानीय लोगों को असहज और चिंतित कर दिया है। कुरमाहाट से लेकर नोनीहाट तक का यह इलाका अब दुर्घटना संवेदनशील क्षेत्र बन चुका है। इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही हंसडीहा थाना को पुलिस को मिली वैसे ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक एल बी पासवान अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए।

Back to top button
error: Content is protected !!