
बस्ती जिले में कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त पुलिस पाल रही है गुंडे
अजीत मिश्रा (खोजी)
कलवारी बस्ती
।। बस्ती जिले में कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त पुलिस पाल रही है गुंडे ।।
दलित छात्र को स्कूल से घर जाते वक्त 10 15 दबंगों ने मिलकर जमकर पीटा । पहले तो स्कूल से घर जाते वक्त जमकर पीटे उसके बाद रात्रि में घर पर चढ़कर परिवार को जमकर मारे पीटे।
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रामचरणपुर में छात्र से मारपीट के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे और फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल। बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचरणपुर गांव में छात्र से मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। मामला इतना उग्र हो गया कि लाठी-डंडों से मारपीट और हवाई फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आईं, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, RCD कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले छात्र अभिषेक को गोविंदापुर स्थित ताहिरपुर के कुछ लोगों द्वारा पीटा गया। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसी मामले को लेकर मंगलवार देर रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस संघर्ष में रामकेश पुत्र राम सुमेर और अश्विनी कुमार पुत्र रामसहाय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। रामकेश को सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही कलवारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।पीड़ित पक्ष की ओर से माधव प्रसाद पुत्र रामदास और लकी पुत्र लक्ष्मी, निवासी रमचनपुर, पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
। सूत्रों की माने तो दबंगों ने गोलियां भी चलाई । डायल 112 पर फोन करने पर पुलिस आई और थाने से शांति भंग में कर दिया गया चालान । क्या स्थानीय पुलिस चाह रही है की कोई हत्या हो तब जाकर हम करेंगे दबंगों की गिरफ्तारी और भेजेंगे जेल । स्कूल का ड्रेस पहना हुआ नाबालिक बच्चों को 10 12 लोग जमकर पीट रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
मामला कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम (दुबौली रामचरणपुर) का है ।



















