A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

मझगवा में हरियाली यात्रा का आयोजन, नवांकुर सखियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

कटनी  रीठी ।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250727 WA0092

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था आस्था नवनिर्माण सेवा समिति द्वारा हरियाली महोत्सव के अंतर्गत ग्राम मझगवा में पर्यावरण संरक्षण हेतु कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा स्थानीय शिव मंदिर से प्रारंभ होकर दूसरे शिव मंदिर तक पहुँची, जिसमें दर्जनों नवांकुर सखियों ने पारंपरिक परिधान में कलश लेकर भाग लिया।IMG 20250727 WA0093

 

इस आयोजन की अध्यक्षता ग्राम सरपंच शांति लखन यादव ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक प्रेमलाल राजभर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मरकाम ने पर्यावरण और हरियाली के महत्व पर प्रकाश डाला। मेंटर रूपा बर्मन ने युवाओं को CMCLDP योजना की जानकारी दी।

नवांकुर संस्था की प्रतिनिधि राधा विश्वकर्मा ने महिलाओं को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं पौधों के साथ किया गया।

इस अवसर पर बिलहरी सेक्टर से मो. मुस्तकीम, भूरा यादव, अजय राजभर, बहादुर लूनिया, गोविंद, पार्वती राजभर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम बाई, रेखा बाई, पूनम बाई, शिवानी, राधा बाई सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार प्रकट किया। यह आयोजन ग्रामवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली प्रयास सिद्ध हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!