वीर दुर्गादास राठौड़ की 387 वी जयंती समारोह का हुआ आयोजन
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि

डीडवाना-कुचामन जिले में शहर के हिम्मत छात्रावास के प्रांगण में राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की 387 वा जयंती समारोह गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आजकल सोशल मीडिया का जमाना है,सोशल मीडिया का दुरुपयोग ज्यादा है,सोशल मीडिया में युवा ज्यादा लगे हुए हैं,हम सभी को यह नहीं सोचना चाहिए,कि जो भी सोशल मीडिया पर आता है,वह सही सत्य है। सोशल मीडिया पर जो भी चीज आती है,उसकी जांच पड़ताल करनी चाहिए। हमें स्वतंत्रता बहुत आसानी से नहीं मिली है बहुत संघर्ष करना पड़ा है हमारे वीर जवानों को उस समय का जो नागरिक है उन सबको बहुत संघर्ष करना पड़ा है। बहुत मुश्किल से कठिनाइयों से यह स्वतंत्रता मिली है। हमको नागरिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए।सरकार प्रशासन जो कार्य करती है वह तो करती है, हमें भी कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता एकता के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होगे। हमारा देश एकत्रित रहे अखंड रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करने आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा के बारे में कहा कि हमारी जो बच्चियां हैं,इनकी शिक्षा के लिए इन्हें आगे बढ़ाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। क्योंकि हमारा भविष्य हमारे बेटे तो है लेकिन हमारी बेटियां भी हमारा भविष्य है हमको यह नहीं सोचना चाहिए बेटी तो पराया धन है। बेटी की शादी हो गई दूसरे परिवार में चली जाएंगी ऐसा नहीं है। बेटियों का भी उतना हक है,जितना बेटों का है। सरकार के द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है। अब तो बेटियों को भी आगे बढ़ना होगा,क्योंकि अब आगे आने वाले समय में एमएलए एमपी तो बेटियां ही बनेगी।
इस दौरान कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों के द्वारा वीरवर दुर्गादास राठौड़ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया,कार्यक्रम में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया,जिसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में लगे हुए कर्मचारियों सहित 83 लोगों को सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर प्रेमसिंह बाजोर अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड जयपुर के द्वारा की गई।कार्यक्रम में संत सानिध्य श्री श्री 1008 महावीर जती महाराज का रहा,कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी मानसिंह किनसरिया, करणी सिंह लाडनूं, सम्पतसिंह जोधा संयुक्त निदेशक मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेल फेयर अजमेर, जितेंद्रसिंह जोधा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।





