
गोपीकांदर:गोपीकांदर में संताल परगना बचाओ मोर्चा का जन सम्पर्क अभियान चलाया गया सत्य शिक्षानंद मुर्मू केन्द्रीय अध्यक्ष अपने वरिष्ठ साथियों कें साथ आमड़ापाड़ा के ग्राम- सग्रामपुर, नुनी एवं जामकनाली में बैठक आयोजित कर यहां हो रहे शोषण के बारे बताया ग्रामीणों को सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने अपने मौलिक अधिकार के बारे बताया प्रधान एवं परगेनेत मुखिया प्रमुख एवं जनप्रतिनिधियों के बारे में बताया तथा झारखण्ड की सरकार संताल परगना के लिए क्या कर रही है? शिक्षानंद मुर्मू ने यह भी बताया । अन्त में केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने ग्रामीणों को कहा कि चुपचाप बैठने से नहीं होगा पुनः एक क्रान्ति की आवश्यकता है तभी हमें अधिकार मिलेगा और इस क्षेत्र के गरीब, मुलवासी, आदिवासी, दलित एवं शोषित पीड़ित लोगों का शोषण बन्द होगा और इस क्षेत्र में विकास कार्य सम्पन्न हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला नेत्री जोवान्ना हेम्ब्रम सुबासिनी हांसदा,सुनिल मोहली, लुकास हांसदा,अब्राहम मुर्मू,संजय मराण्डी एवं राम सेन उपस्थित थे।