
जबलपुर से बड़ी खबर
मेडिकल कॉलेज के पीछे गली में स्थित श्री सेठ मेडिकल एवं जनरल स्टोर पर उपभोक्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता देवेश पाठक का कहना है कि उन्हें स्टोर से खरीदी गई दवा की एक्सपायरी डेट काट दी गई थी, बाहरी पैकिंग भी नहीं दी गई, और जब उन्होंने सवाल उठाया तो स्टोर मालिक व कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौच की।
ग्राहक के अनुसार दवाई वापस करने पर मेडिकल स्टोर ने पैसे लौटाते समय 20% जीएसटी काट लिया और इसे “सरकार का नियम” बताया। जबकि यह दावा गलत है।
देवेश पाठक का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान किया था और उनके पास ट्रांज़ैक्शन रसीद, फोटो व वीडियो जैसे ठोस सबूत मौजूद हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन और दवा निरीक्षक से FIR दर्ज करने, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने और क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।












