A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर ईद मिलादुन्नबी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न 

श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित नगर ऊंटरी, चेचरिया, कधवन, कोइन्दी, नरही और कुशदण्ड सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भव्य जुलूस निकाला गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित नगर ऊंटरी, चेचरिया, कधवन, कोइन्दी, नरही और कुशदण्ड सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का आयोजन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

जुलूस की शुरुआत धुरकी मोड़ से हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए जंगीपुर तक निकाला गया। इस दौरान युवाओं द्वारा टेलर (वाहनों) को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे सजावटी सामग्रियों से सजाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

जुलूस में विधायक अनन्त प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य ताहीर अंसारी, झामुमो युवा नेता व भोजपुरगढ़ के प्रमुख दीपक प्रताप देव भी शामिल हुए।

मानवेंद्र प्रताप देव ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकजुटता और सांप्रदायिक सौहार्द को बल मिलता है।

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने कहा कि पैग़ंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत, शांति, भाईचारा और सत्य के रास्ते पर चलने की शिक्षा दी। आज उनके बताए हुए रास्ते को अपनाने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं।

ईद मिलादुन्नबी कमेटी अध्यक्ष सद्दाम आलम ने कहा कि

ईद मिलादुन्नबी का पर्व हमे हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने प्ररेणा देता है।

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार स्वयं पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त करते नजर आए। उन्होंने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात थे।प्रशासन की सजगता और सक्रियता के कारण जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर तस्लीम खान सीनियरसदर तौहिद खान, सरपंच शमीम खान,मौलाना अब्दुल कादिर साहब,मौलाना एजाज अंजुम,युवा समाजसेवी महमूद आलम,युवा समाजसेवी लालबाबू खान,आमीन खान, तुफैल खान गब्बर, शोएब आलम,सारिक खान, तनवीर खान,तालिब खान,एहशान खान,अबुताज शहंशाह,अख्तर खान,फुलटून खान

सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!