

++++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज ++++++++
: उपभोक्ता अपना अधिकार जानें : सोमवार 08 सितंबर 2025-: ग्राहक के कोई सामान खरीदते वक्त अधिकांश जगहों पर बिल काउंटर पर सामान का बिल देते समय दुकानदार/ डीलर के द्वारा ग्राहकों से उनके फोन/’मोबाईल नंबर की की मांग की जाती है। और ग्राहक भी इस पर बिना कोई विचार किए अपना फोन/मोबाईल नंबर दुकानदार को दे देतें हैं।परन्तु क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा करना परेशानी का कारण भी हो सकता है। आपके द्वारा दिया गया फोन/मोबाईल नंबर का दुरुपयोग भी हो सकता है। अब आप यह सोचते होंगे की किसी भी दुकानदार से सामान लेते समय पर यदि दुकानदार आपसे आपका फोन/मोबाईल नंबर की मांग करे तो क्या आप मना कर सकते हैं। कंज्यूमर अफेयर्स के अनुसार कोई भी दुकानदार अपने ग्राहक के सामान का बिल बनाते वक्त फोन/मोबाईल नंबर देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। यह कानूनन गलत भी होता है। ग्राहक के सामान वापसी अथवा बदलते वक्त भी दुकानदार अपने ग्राहक से उसका मोबाईल नंबर नहीं मांग सकते , और किसी भी हालत में ग्राहकों को फोन/मोबाईल नंबर देने के लिए मजबूर नहीं कर सकते । दुकानदार का ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है , और उसके प्रति ग्राहक संबंधित विभाग में शिकायत भी कर सकता है।यदि आपसे कोई दुकानदार आपके सामानों का बिल बनाते समय आपका निजी फोन/मोबाईल नंबर मांगे भी तो आप साफ इंकार कर सकते हैं। आजकल के समय में फोन/मोबाईल नंबर के माध्यम से धोखाधड़ी का काम तेजी के साथ चल रहे हैं। अत: सावधानी रखना भी जरूरी है, अपने अधिकारों को जानें। ग्राहक के फोन/मोबाईल नंबर पर जोर देने वाला कोई भी दुकानदार “अनुचित व्यापार व्यवहार” की श्रेणी में आता है। विक्रेताओं का अक्सर यह कथन होता है कि बिना फोन/मोबाईल नंबर के बिल जनरेट नहीं कर सकते। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत यह एक गलत और प्रतिबंधात्मक व्यापार चलन भी है। जब तक ग्राहक की सहमति न हो कोई भी दुकानदार को जबरन फोन/मोबाईल नंबर नही लेना चाहिए। बिल बनाते समय ग्राहक का फोन/मोबाईल नंबर लेना अनिवार्य नहीं है। हलॉकि यह काफी प्रचलन में है और अधिकतर ग्राहकों पर यह जबरन थोपा भी जाता है, परन्तु यह सही नहीं होता है।उपभोक्ताओं को बिना किसी फोन/मोबाईल नंबर दिए अपने सामान का बिल लेने पूर्ण अधिकार है। खरीदरारी करते समय फोन/मोबाईल नंबर देना जरूरी नहीं है। कोई भी कंपनी/दुकानदार ग्राहक से केवल सामान की खरीददारी से संबंधित जानकारी ही ले सकता है।अधिकारों का उल्लंघन होने पर ग्राहक को शिकायत करने का पूरा अधिकार है। डेटा सुरक्षा के तहत जुर्माने और सजा का भी प्रावधान है। हमारे भारत देश में हर ग्राहक को अपने खरीदे गए सामान का दुकानदार से बिल लेने पूरा हक है। इसके लिए मोबाईल नंबर देना जरूरी नहीं होता है। ग्राहक यदि मोबाईल नंबर दुकानदार को देने से इंकार करता है तो दुकानदार बिल देने मना नहीं कर सकते हैं। प्रत्येक ग्राहक को सामान खरीदते समय दुकानदार को बिल देना चाहिए। सामान का यह बिल ग्राहकों के लिए एक सबूत भी होता है, इससे ग्राहक सामान की गड़बड़ी पर वापसी, वारंटी आदि शिकायत कर सकते हैं। कुछ खास समय पर फोन/मोबाईल नंबर देना व्यवहारिक होता है, जैसे कि आपने अपने घर पर कोई सामान मंगवाया है, तो होम डिलीवरी के लिए नंबर देना जरूरी हो जाता है या किसी इलेक्ट्रिक सामान के गारंटी रजिस्ट्रेशन में भी नंबर की जरूरत हो सकती है।














