A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद: 8 लेन सड़क पर फिर बना गोफ, सातवीं बार धंसी सड़क

धनबाद की 8 लेन सड़क एक बार फिर धंसने से सुर्खियों में है। शनिवार देर शाम राजा तालाब के पास मेन लेन पर पानी रिसाव के कारण सोमवार को करीब 8-10 फीट लंबा और गहरा गड्ढा बन गया।

गनीमत रही कि इस बार कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत है। खास बात यह है कि सड़क के उद्घाटन को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ और यह सातवीं बार है जब यहां धंसाव की घटना हुई है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनी सड़क बार-बार क्यों धंस रही है और प्रशासन स्थायी समाधान क्यों नहीं खोज पा रहा। स्थानीय लोग अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!