
*ख़बरें नगर पालिक निगम उज्जैन की*
🎇 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज चैनल
*सप्तसागरों में से एक प्रमुख सागर क्षीरसागर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – महापौर श्री मुकेश टटवाल*
*महापौर एवं निगम आयुक्त द्वारा किया क्षीरसागर कुंड का निरीक्षण*
उज्जैन: मंगलवार को प्रातः सफाई व्यवस्था निरीक्षण के क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा वार्ड क्रमांक 24 स्थिर सप्तसागरों में से एक प्रमुख सागर क्षीरसागर कुंड का निरीक्षण क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया गया।
निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षीरसागर कुंड की सफाई व्यवस्था, स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा समुचित प्रबंध किए जाएं, धार्मिक स्थल होने के नाते श्रद्धालु यहां आते हैं उनको किसी प्रकार से समस्या ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए, पार्किंग की व्यवस्था हो, अतिक्रमण न हो, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, कुंड में पानी को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए फाउंटेन की व्यवस्था की जाए।
*राजमाता विजयाराजे कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण*
वार्ड क्रमांक 20 अंतर्गत खराकुआं थाने के पास स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वर्गीय श्रीमती राजमाता विजयाराजे कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ किया गया जहां महापौर द्वारा निर्देशित किया गया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में जो दुकान रिक्त हैं उनके आवंटन की कार्यवाही शीघ्र की जाए वर्तमान में जो दुकान खाली है वहां पर अतिक्रमण एवं कब्जा ना हो इसका ध्यान रखा जाए।
*भार्गव मार्ग सब्जी मंडी का निरीक्षण*
उज्जैन शहर की सबसे पुरानी सब्जी मंडी वार्ड क्रमांक 14 स्थित भार्गव मार्ग सब्जी मंडी जो कि वर्तमान में जीर्णशीर्ण अवस्था में है इसके सौंदर्यकरण के लिए मंगलवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं निगम अधिकारियों के साथ मंडी का निरीक्षण किया गया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सब्जी मंडी की डीपीआर एवं ड्राइंग डिजाइन बनाई जाए ताकि सब्जी मंडी के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्य किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, जोन अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, अधीक्षक यंत्री श्री संतोष गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री प्रवीण मुकाती, सहायक यंत्री श्री दीपक शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री कालूराम सोलंकी, श्री हरीश व्यास उपस्थित रहे।
*17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन*
*आयोजन की सफलता हेतु पार्षदगणों के साथ बैठक कर महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने दी अभियान की जानकारी*
उज्जैन: दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जिला प्रशासन एवं नगर निगम उज्जैन द्वारा स्वच्छता सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाकर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ कई सारी गतिविधियों आयोजित की जाएगी, जिसके अन्तर्गत 21 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन होगा, एक पेड़ मां के नाम एक बगिया मां के नाम अभियान अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण, रक्त दान अभियान, वोकल फॉर लोकल थीम पर बने उत्पादों की प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन, दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण, नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की रैली, प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं डिस्पोजल पर प्रभावी कार्यवाही, नमो पार्क का विकास कार्य एवं लोकार्पण, आत्मनिर्भर भारत को लेकर गतिविधियां का आयोजन होगा, स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा।
स्वच्छता सेवा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता हेतु मंगलवार को ग्रांड होटल पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा पार्षदगणों के साथ बैठक आयोजित करते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री षिवेंद्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री कैलाश प्रजापत, श्री रजत मेहता, श्री जितेंद्र कुवाल, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला, डॉ योगेश्वरी राठौर, जोन अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, श्री सुरेंद्र मेहर, पार्षद श्री गब्बर भाटी, श्री हेमंत गहलोत, श्री राजेश बाथम, श्री पंकज चौधरी, श्री दिलीप परमार, श्रीमती आभा कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि श्री घनश्याम गौड़, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री मांगीलाल कड़ेल, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री पुनीत षुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे।
—-0000—-
*पीओपी से बनी प्रतिमाओं का निर्माण करने वाले लगातार दुसरे दिन भी निगम ने की कार्यवाही*
*02 मुर्ति निर्माताओं पर निगम ने किया 15 हजार का जुर्माना*
*जोन क्रमांक 05 द्वारा की गई कार्यवाही*
उज्जैन: कलेक्टर उज्जैन द्वारा जारी आदेश एवं आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मंगलवार को जोन क्रमांक 05 के सहायक आयुक्त एवं झोनल अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय राठौर, सहायक यंत्री श्री रवि राठौर, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री महेश झंझोट द्वारा मूर्ति निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 40 स्थित महाकाल आर्ट्स संचालक जितेंद्र मालवीय पर 05 हजार एवं वार्ड क्रमांक 43 अंतर्गत भूपेंद्र गुप्ता पर 10 हजार का जुर्माना पीओपी से निर्मित मूर्तियां पाए जाने पर किया गया।
—-0000—-
*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान को औपचारिकता के साथ ना लेते हुए एक जिम्मेदारी के साथ मिलकर सफल बनाना है – निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा*
*निगम आयुक्त द्वारा वार्ड नोडल अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*
उज्जैन: दिनांक 17 सितंबर बुधवार से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर निगम उज्जैन द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का संचालन प्रत्येक वार्ड स्तर, गली, मोहल्ले में किया जाएगा, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा वार्ड नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि इस अभियान को औपचारिकता से ना लेते हुए एक जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाना है।
निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा बैठक में निर्देशित किया कि इस अभियान के अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्वच्छता का ही रहेगा अपने-अपने वार्ड अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ मिलकर सफाई कार्य को संपादित करवाना है सभी वार्ड नोडल अपने वार्ड अंतर्गत उद्यानों, गली एवं मोहल्ले में नागरिकों के साथ अभियान अंतर्गत स्वच्छता को लेकर चर्चा करेंगे ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक माहौल बने और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता आए।
उक्त अभियान के अंतर्गत वार्ड नोडल स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों की उपस्थित, कर्मचारियों के कार्य करने के स्थान पर जाकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे साथ ही इस बात का ध्यान रखेंगे कि कहीं पर भी जीवीपी पॉइंट कचरे का ढेर नहीं होना चाहिए, वार्डों में प्रातः यह देखने में आता है की जगह-जगह पर कचरे की ढेरिया बना दी जाती है जो की देखने में अच्छा नहीं लगता है इसलिए सफाई कार्य के पश्चात तत्काल कचरे के ढेर को स्वीपिंग वाहन में ही डालेंगे इस अभियान के अंतर्गत वार्ड पार्षद, स्थानीय नागरिक, एनसीसी के छात्र, कॉलेज, स्कूल के विद्यार्थी, संस्थाओं एवं संगठनों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ते हुए अभियान में भागीदारी करवाना है, शहर के प्रमुख जल स्रोत नदी तालाब संरचनाएं को साफ सफाई करवाना है साथ ही इस अभियान के अंतर्गत जो भी कर्मचारी, वार्ड नोडल, सफाई मित्र, शहरवासी शहर की स्वच्छता को लेकर अच्छा कार्य करेंगे उन्हें 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, अपर आयुक्त वित्त श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, कार्यपालन यंत्री, उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित रहे।
—-0000—-
*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत वेद नगर आनंद भवन में आज आयोजित होगा झोन क्र. 6 के सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर*
उज्जैन: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर को नगर निगम के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य लाभ को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर जोन अनुसार किया जाएगा।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अंतर्गत बुधवार को जोन क्रमांक 06 अंतर्गत आने वाले वार्डों के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु वार्ड क्रमांक 49 वेद नगर स्थित आनंद धाम में प्रातः 11ः00 से दोपहर 3ः00 तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अमलतास मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया जाएगा जिसमें सभी सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार बताए जाएंगे।
—-0000—-
*डस्टबिन का कचरा बाहर फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना किया*
*मंगलवार को निगम द्वारा पृथक पृथक कार्यवाही करते हुए 58 हजार का जुर्माना वसूला गया।*
उज्जैन: झोन क्रमांक 6 के अंतर्गत प्रगति नगर कॉलोनी मेन रोड पर संचालित सपना सैंडविच के द्वारा डस्टबिन का कचरा बाहर फैला दिया गया था मौके पर स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा संबंधित पर 10 हजार का जुर्माना किया गया।
कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय सिंह राठौड़, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अजय दावरे, दरोगा विजय वाली, जय सरवन उपस्थित रहें।
मंगलवार को निगम द्वारा पृथक पृथक कार्यवाही करते हुए कुल 58 हजार का जुर्माना किया गया। जिसमें गंदगी करते पाए जाने पर 38 हजार का जुर्माना, अतिक्रमण करने पर 3300 का जुर्माना, मुख्य मार्ग पर भवन निर्माण सामग्री पाए जाने पर 2500 का जुर्माना एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति बनाने वालों पर 14500 का जुर्माना किया गया। सभी कार्यवाही स्वास्थ्य टीम एवम जोनल टीम के सहयोग की गई।
जनसम्पर्क अधिकारी
नगर पालिक निगम उज्जैन









