
बीसीकेयू (सीटू) की महाप्रबंधक के साथ वार्ता हुआ विफल 18 सितम्बर से केडीएच खदान का काम होगा बंद।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के नेताओं ने नौ सूत्री माँग को लेकर 18 सितंबर से केडीएच खदान का काम बंद करने को लेकर दिए गए पत्र के आलोक में मंगलवार की शाम चार बजे से महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक के साथ यूनियन की बातचीत हुई जिस पर प्रबंधक और यूनियन के बीच सहमति नहीं बन पाई। बातचीत के बाद बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के नेताओं ने बंदी को लेकर ऐलान किया है की 18 सितम्बर से आहूत केडीएच परियोजना का अनिश्चितकालीन बंदी शुरू होगी। प्रबंधन ने बातचीत के लिए यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाया था। जिसपर प्रबंधन ने यूनियन से समस्याओं के समाधान को लेकर समय मांगा जिस पर यूनियन के लोगों ने कहा की बार-बार प्रबंधन से केवल आश्वासन ही मिलता आ रहा है।इसलिए आंदोलन की राह पकड़ी है। बीसीकेयू आंदोलन के लिए ही जानी जाती है हमलोग लाल झंडा के और कॉमरेड एके,रॉय के सिपाही हैं अपना हक और अधिकार को लेना जानते हैं। साथ ही कहा कि नौ सूत्री माँगों को लेकर 18सितम्बर से यूनियन खदान के काम को बंद करेगी, जिसकी सारी जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी। इस बातचीत में प्रबंधन की ओर से एनके एरिया महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता,परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह,एसओपी शैलेन्द्र कुमार एवं यूनियन की ओर से जोनल अध्यक्ष सह क्षेत्रीय अध्यक्ष रतिया गंझू,जोनल सचिव जंगबहादुर राम,क्षेत्रीय सचिव इरफान खान,सह सचिव तौहीद अंसारी,संगठन सचिव संतोष मेहता,अमर भोगता,पूर्व मुखिया निर्मला उराँव शामिल हुऐ। इस बैठक में मुख्य रूप से दर्शन गंझू ,नाँदो देवी,भारती देवी,मानो देवी,लक्ष्मी देवी,वीणा देवी,मुनिया देवी,आशीष शर्मा,रजीदा खातून,वाजिद अंसारी,सरफुद्दीन अंसारी,जुनैद आलम, मुस्तरी बेगम,अर्जुन गंझू,ललिता देवी,सोनू कुमार साव,सुखारी उराँव,पर्याग साव,जगनारायण साव,अर्जुन सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।










