
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- दिनांक 20.09.2025 को थाना मोतीनगर को सूचना प्राप्त हुई कि सुबेदार वार्ड, धरमपुरा में झगड़े के दौरान एक पक्ष गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर पुलिस द्वारा बीएमएसी पहुँचकर आहत देवकी प्रसाद नामदेव पिता स्व. नर्मदा प्रसाद नामदेव, उम्र 60 वर्ष निवासी सुबेदार वार्ड सागर से पूछताछ की गई। आहत ने रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 19.09.2025 की रात्रि करीब 10.00 बजे श्राद्ध कार्यक्रम से घर लौटने पर मोहल्ले के संदीप पटैल, संतोष पटैल व शारदा पटैल पुराने विवाद के कारण उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर संदीप पटैल ने जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला किया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी। बचाने आई पत्नी मायाबाई को संतोष पटैल ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान उनका पुत्र सौरभ बचाने आया तो शारदा ने उसके हाथ पकड़ लिये और संदीप ने तलवार से सौरभ पर हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। बाद में संतोष ने तलवार लेकर मायाबाई पर भी हमला किया, जिससे उसके गर्दन व चेहरे पर चोट आई। इसके बाद आरोपीगण घटनास्थल से फरार हो गए।रिपोर्ट के आधार पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 871/2025, धारा 307, 109, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों—, संदीप पिता संतोष कुमार पटेल उम्र 26 वर्ष
, संतोष पिता रमेश पटेल उम्र 54 वर्ष, श्रीमती शारदा पति संतोष कुमार पटेल सभी निवासी सुबेदार वार्ड, धर्मपुरा, सागर—को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त तलवार जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्डसंदीप पटेल (उम्र 26 वर्ष) — कुल 05 अपराध पंजीबद्ध अपराध क्र. 797/2025 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम, अपराध क्र. 800/2025 धारा 457, 380 भादव अपराध क्र. 857/2025 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम, अपराध क्र. 737/2025 धारा 457, 380 भादवि (अन्य अपराध प्रचलित) सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर, उप निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक जयसिंह, प्रआर नदीम शेख, आरक्षक पवन, आरक्षक लखन, आरक्षक मंजीत वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त टीम की सराहना की है।













