A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़ताज़ा खबरराजनीति

बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस का आन्दोलन

20250928 101003 +++++ गौरेला पेन्ड्रारोड, सोमवार 29 सितंबर 2025 ++++

छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर बिजली बिल जलाओ” नाम से आन्दोलन किया। यह प्रदर्शन जीपीएम जिले के कोटमीकला स्थित सीएसपीडीसीएल” विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने किया गया। इसमे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने बिजली के बिल को जलाकर छत्तीसगढ प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया20250929 173739 प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आन्दोलन का नेतृत्व जीपीएम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने किया। अमन शर्मा ने आन्दोलन के दौरान कहा कि लगातार प्रदेश में महंगाई के मध्य बिजली के महंगे होते बिलों ने मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ ही किसानों की भी परेशानी को बढ़ा दी है। छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के आकाश शर्मा, अमित सिंह पठानिया, डॉ• मोनिका मांडरे के दिशा-निर्देश के अनुसार यह आन्दोलन पूरे छत्तीसगढ प्रदेश में चलाया जा रहा है। आन्दोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने यह आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में चार बार बढ़ोतरी की है, इससे प्रदेश की आम जनता परेशान हो रही है। इस आन्दोलन मे बड़ी तादाद में युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अध्यक्ष भी शामिल हुए और सरकार से शीघ्र ही राहत देने की मांग की और यह चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आन्दोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जायेगा और इसे छग विधानसभा तक ले जाया जायेगा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कथन है कि बढ़ती हुई बिजली की कीमतों का सबसे अधिक प्रभाव किसानों छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। इस आन्दोलन के माध्यम से कांग्रेस जनता के आक्रोश को सरकार तक पहुंचाना चाह रही है और इसका सही समाधान की मांग कर रही है। युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही राहत नही दी तो फिर जिले से लेकर राजधानी तक और भी बड़े स्तर पर आन्दोलन किए जायेंगे20250929 173735 आन्दोलन प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के झंडे और बैनर भी लगे रहे और सरकारी नीतियों के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी भी की गई।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!