A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

आदिवासी अंचल में दिखी गुजरात की संस्कृति उत्साह के रंग में डूबी छात्राओं ने भक्ति गीत पर किया गरबा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250930 WA0019

रीठी दूरस्थ आदिवासी अंचल के विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने नैगवां के परिसर में नवरात्रि के पावन पर्व पर गुजरात की पारंपरिक संस्कृति गरबा के उत्साह में डूबी छात्राओं ने भक्ति गीतों पर जमकर कदम थिरकाए। एक दिवसीय आयोजन के पूर्व शक्ति स्वरूपा मां भगवती का पूजन अर्चन नागरिकों सहित अतिथियों ने पंडित रामकेत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। म्यूजिक की शुरुआत के साथ गरबे की संस्कृति के रंग बिखरने छात्राओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। यह पहला अवसर था जब घनघोर जंगल की वादियों के बीच स्थित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कड़ी मेहनत के साथ कम संसाधन में यह तैयारी कराई गई थी। परंतु इन छात्रों की प्रस्तुति देखकर सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि निश्चित तौर पर ऐसा कार्यक्रम विद्यालय परिसर में होना यहां के नागरिकों के लिए एक नया आयोजन था‌।

*जमकर थिरकी छात्राएं*

सबसे बड़ा तेरा नाम रे और डांडिया के बहाने आ जाना जय अंबे जगदंबे मां जगदंबे मां जैसे भक्ति गीतों पर मानो छात्राएं झूम उठी और सैकड़ो की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भी इस भक्ति में कार्यक्रम के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि आज इन छात्राओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे आने का अवसर प्रदान किया गया है। क्योंकि इस अंचल में शिक्षा की मुख्य धारा से छात्र-छात्राएं दूर होते जा रहे हैं जिनको विद्यालय लाने की आवश्यकता है नागरिकों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे अब से अपने छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय भेजेंगे। आयोजन में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया साथ ही इस आयोजन को करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाने वाली शिक्षिका आरती पटेल और प्रीति विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में विद्यालय से पढ़कर हाल ही में आंगनबाड़ी में सहायिका पद पर चयनित हुई शिवानी और सपना छात्राओं को भी मंच से सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि यह छात्राएं इसी विद्यालय से पढ़कर आज शासकीय सेवा में आ गई है। इनसे सबक लेने की आवश्यकता है। आयोजन में शिक्षक राजेश कंदेले, संतोष चौधरी, पूर्व सरपंच धनी सिंह ठाकुर, नोने सिंह ठाकुर, कृष्णकांत पटेल, जयप्रकाश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, अनिल यादव, पवन दुबे, शिवाकांत मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, अनिल यादव, सचिन पुष्पेंद्र मिश्रा, पप्पू जैन, अजय सोनी, शिव सिंह ठाकुर, सुबे सिंह, कमलेश सिंह, सुकरत सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!