A2Z सभी खबर सभी जिले की

आजअयोध्या धाम के दिगंबर अखाड़ा में RSSके सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसवोले जी हुआ आगमन  

IMG 20251003 001536

अयोध्या।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

अयोध्या। आजअयोध्या धाम के दिगंबर अखाड़ा में RSSके सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसवोले जी आगमन हुआ
आज अयोध्या धाम स्थित प्रतिष्ठित श्री दिगंबर अखाड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाह आदरणीय श्री दत्तात्रेय होसवाले जी का ससम्मान  किया गया । दत्तात्रेय जी ने अखाड़ा प्रमुख, पूज्य महंत श्री सुरेश दास जी महाराज से आत्मीयता पूर्वक सप्रेम भेंट की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने विशेष रूप से पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली एवं उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगलमय कामना व्यक्त कीं।

इस अवसर पर, दिगम्बर अखाड़े के उत्तराधिकारी महंत राम लखन दास जी ने  दत्तात्रेय होसवोले जी को प्रभु श्री राम की प्रतिमा प्रतिक चिन्ह के रूप में भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

संतों के सान्निध्य में हुई यह  मुलाकात राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद का केंद्र रही।   इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़े के तरफ से संत राम लखन दास जी , ने आदरणीय दत्तात्रेय जी के इस स्नेहपूर्ण दौरे और संत परम्परा के प्रति उनकी निष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!