
बस्ती-यूपी
आज दिनांक 04.10.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन के साथ दशहरा मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कोतवाली बस्ती थाना क्षेत्र के कम्पनी बाग से गांधीनगर पुलिस चौकी तक भ्रमण/पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया । आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया व कम्पनी बाग में खोया-पाया केन्द्र का उद्घाटन किया गया, जिससे मेले के दौरान मिलने-जुलने की स्थिति में आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके, दशहरा मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु अपील की गयी । भ्रमण/पैदल गश्त के दौरान विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर लगे पुलिस बल को दशहरा मेला को सकुशल/शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त , अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती श्री सत्येंद्रभूषण तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जयंत यादव व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।








